Lakhimpur Khiri News: हंगामे के बाद माने परिजन, हुआ अंतिम संस्कार

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur Khiri News: कस्ता भीखमपुर मार्ग के गांव सेनपुर में आंधी में रोड़ पर गिरे पेड़ में एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंच

Lakhimpur Khiri News: हंगामे के बाद माने परिजन, हुआ अंतिम संस्कार

Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। कस्ता भीखमपुर मार्ग के गांव सेनपुर में आंधी में रोड पर गिरे पेड़ में एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कस्ता-भीखमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। देर रात मौके पर पहुंचे एसडीएम मितौली से परिजनों ने दुर्घटना बीमा व वन विभाग पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग के आश्वासन पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद गांव डहर पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मितौली क्षेत्र के गांव डहर निवासी 26 वर्षीय अवनीश मिश्रा अपनी बाइक से सेनपुर से वापस घर डहर जाते समय सेनपुर नहर माइनर पुलिया के पास सामने से तेज लाइट लगने से बाइक बरसात व आंधी में गिरे आधे कटे पड़े पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। सुचना पर पहुंचे परिजनों व सैकड़ों ग्रामीणों ने कस्ता भीखमपुर मार्ग पर पेड़ काटकर रास्ता जाम कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कहकर प्रदर्शन करने लगे।देर रात पहुंचे एसडीएम मितौली संतदास पवार के समझाने पर परिजनों की मांग दुर्घटना बीमा व वन विभाग पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर चार घंटे बाद मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ गोला जितेन्द्र सिंह परिहार, मितौली सीओ यादवेन्द्र यादव, थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे, नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीण गौतम, हैदराबाद थाना प्रभारी महेश पाठक कस्ता पिकेट एसआई जय कृष्ण तिवारी व भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: हंगामे के बाद माने परिजन, हुआ अंतिम संस्कार