
पुलिस की गाड़ी की टक्कर लगने से घायल छात्र की मौत
Lakhimpur-khiri News - 12 दिन पहले, 14 वर्षीय छात्र पवन कुमार साइकिल से विद्यालय जा रहा था, तभी यूपी 112 गाड़ी से टकरा गया। गंभीर चोटों के चलते लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
12 दिन पहले साइकिल से विद्यालय जा रहा छात्र यूपी 112 गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार शाम छात्र की मौत हो गयी। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सरवा टॉपर गांव निवासी हरीशचन्द्र का 14 वर्षीय पुत्र पवन कुमार कस्बा फूलबेहड़ के चित्र गुप्त बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। 31अक्टूबर को सुबह स्कूल जाने के लिए साइकिल से निकला था। जैसे ही वह सरवा सेंटर चौराहे के पास पंहुचा तभी सामने से आ रही यूपी 112 पुलिस जीप से टक्कर हो गयी ।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी छात्र को पुलिस सीएचसी फूलबेहड़ पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने छात्र को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया । जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गयी।मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गयी। बुधवार दोपहर बाद शव घर पंहुचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




