Lakhimpur Khiri News: त्योहारों के दिन भी बाजार में हुई खरीदारी

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में यातायात और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण कई प्रमुख इलाकों में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस के आवागमन में भी भारी बाधा रही। प्रशासन ने त्योहार के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई अतिरिक्त बल नहीं तैनात किया, जिससे समस्याएं और बढ़ गईं।

Lakhimpur Khiri News: त्योहारों के दिन भी बाजार में हुई खरीदारी

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर की यातायात और पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आई, जिसके कारण लखीमपुर के कई प्रमुख इलाकों में लोगों को घंटों भीषण जाम में जूझना पड़ा। कचहरी रोड, सदर बाजार, श्री राम चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सौजन्या चौराहे पर गाड़ियों का लंबा काफिला थमा रहा। स्थिति यह थी कि एंबुलेंस और जरूरी काम से निकले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। इतने बड़े त्योहार के बावजूद प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की कोई तैनाती नहीं की। पूरी यातायात व्यवस्था महज गिने-चुने होमगार्डों के भरोसे छोड़ दी गई। हमदर्द चौराहे और श्री राम चौराहे के पास दो-तीन होमगार्ड तैनात तो दिखे, लेकिन अनियंत्रित भीड़ के आगे उनकी कोई सुनने वाला नहीं था।

त्योहार को लेकर बाजार में पिछले दो दिनों से ही जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही थी। बहनों ने भाइयों की पसंद का विशेष ध्यान रखते हुए मिठाइयों की खरीदारी की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: त्योहारों के दिन भी बाजार में हुई खरीदारी