अमावस्या पर फरधान में धूमधाम से हुआ वट-वृक्ष व इमली विवाह

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

फरधान में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर वट वृक्ष और इमली के पौधों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लिया। पंडित गौरव दीक्षित ने सभी रस्में निभाईं। विवाह के बाद महिलाओं ने वट पूजन कर परिवार की समृद्धि की कामना की। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।

अमावस्या पर फरधान में धूमधाम से हुआ वट-वृक्ष व इमली विवाह

फरधान। शनिवार को फरधान में ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर वट वृक्ष एवं इमली के पौधों का विवाह पूरे विधि-विधान एवं धूमधाम के साथ संपन्न कराया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को विनोद कुमार दीक्षित और पत्नी दोनों लोगों ने मिलकर बरगद और इमली के विवाह में प्रमुख भूमिका निभाते हुए यजमान बने । पंडित गौरव दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोपी संस्कार, जनेऊ संस्कार एवं विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक बन्ना-बन्नी गीतों के बीच ग्रामीणों ने वर एवं वधू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया। सनातन मान्यताओं के अनुसार बिना विवाह कराए वट सावित्री पूजन अधूरा माना जाता है।

विवाह संपन्न होने के बाद महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक वट पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। आयोजन के अंत में सामूहिक भोज एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।