गैंडों के घर से हटने को तैयार नहीं बाघ, गैंडा पुनर्वास केंद्र के आसपास जमाया डेरा

Mar 13, 2026 02:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - गैंडों के पुनर्वास केन्द्र के पास बाघ डेरा डाले हुए हैं, जिससे गैंडों की सुरक्षा को खतरा है। एक सप्ताह पहले एक मादा गैंडा का शिकार हुआ था। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और हाथियों और ड्रोन से सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। बाघों को खदेड़ने की योजना बनाई जा रही है।

गैंडों के घर से हटने को तैयार नहीं बाघ, गैंडा पुनर्वास केंद्र के आसपास जमाया डेरा

गैंडों के घर के पास से बाघ हटने को तैयार नहीं हैं। गैंडा पुनर्वास केन्द्र के आसपास ही डेरा जमाए हैं। एक सप्ताह पहले एक गैंडा को बाघ ने मार दिया था इसके बाद वन विभाग ने गैंडा पुनर्वास केन्द्र की निगरानी बढ़ा दी है। निगरानी के दौरान ही सामने आया है कि बाघ केन्द्र के आसपास ही डेरा जमाए है। बाघों के टेरेटरी बनाने से गैंडों पर फिर हमले की आशंका बढ़ गई है। मादा गैंडा का बाघ ने करीब एक सप्ताह पहले शिकार किया था। इसके बाद गैंडा पुनर्वास केन्द्र में रह रहे गैंडों की सुरक्षा को लेकर दुधवा पार्क प्रशासन अलर्ट हो गया।

हाथियों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। निगरानी के दौरान सामने आया है कि इलाके में करीब छह बाघ मौजूद हैं। यह बाघ पुनर्वास केन्द्र के आसपास ही डेरा जमाए हैं। इससे गैंडा पुनर्वास केन्द्र की सुरक्षा को लेकर वन विभाग और सतर्क हो गया है। वन विभाग को आशंका है कि बाघों के टेरेटेरी बनाने से गैंडों पर फिर हमला हो सकता है। गैंडों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग अब हाथियों के जरिए हांका लगवा रहा है। बाघों को इस इलाके से खदेड़ने की तैयारी है। विभाग का मानना है कि हाथियों को देखकर बाघ गैंडों पर हमला नहीं करेंगे। गैंडों को बचाने का यही उपाय है। हालांकि जानकार बताते हैं कि बाघ अक्सर गैंडों पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन एक सप्ताह पहले बाघ के हमले में हुई एक मादा गैंडा की मौत के बाद वन विभाग सुरक्षा को लेकर सभी पहलुओं पर ध्यान दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।