बाघ ने बछड़े के बाद शूकर का किया शिकार

Mar 09, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - रविवार शाम पलियाकलां संपूर्णानगर रोड पर बरेली फार्म क्षेत्र में एक बाघ देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ ने सुबह एक बछड़े का शिकार किया और शाम को एक शूकर को मार गिराया। वन विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बाघ ने बछड़े के बाद शूकर का किया शिकार

पलियाकलां संपूर्णानगर रोड स्थित बरेली फार्म क्षेत्र में रविवार शाम एक बाघ देखा गया। जिससे लोगों मे दहशत का महौल बना हुआ है। ग्रामीणों को गुरुद्वारे से पहले गद्दानिया केंद्र के सामने बाघ दिखाई दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ ने सुबह बाघ ने एक बछड़े का शिकार किया था। वहीं शाम करीब 6.45 पर बाघ ने एक शूकर मार गिराया। जिसको ग्रामीणों ने मौके पर बैठा हुआ देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाघ की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग लोगों को सतर्क रहने और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दे रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।