बाघ ने सांड को बनाया निवाला
Lakhimpur-khiri News - संसारपुर, संवाददाता। प्रभाग की भरिगवां वन चौकी के अंतर्गत छत्तीपुर रजबहा नहर माइनर से सटे झाला गांव के पास सरसों के खेत मे बीती रात बाघ ने खेत में विच

संसारपुर। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की भरिगवां वन चौकी के अंतर्गत छत्तीपुर रजबहा नहर माइनर से सटे झाला गांव के पास सरसों के खेत में बीती रात बाघ ने सांड को निवाला बना लिया। किसानों ने गन्ने के खेत में सांड़ का अधखाया शव देखा तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांड़ को दफन करा दिया है।ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के मजरा झाला गांव के पास छत्तीपुर रजबहा माइनर नहर के पास सरसों के खेत में बाघ ने सांड को निवाला बनाया। रविवार सुबह खेत की तरफ सरसों देखने गए किसान को खेत में जब सांड़ का अधखाया शव दिखा तो उसके होश उड़ गए।
थोड़ी देर में वहां अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने नहर पटरी और आसपास के खेतों में बाघ की चहलकदमी की पुष्टि की है। वन विभाग की टीम ने सांड़ के शव को दफन करा दिया है। बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने एक टीम वहां आसपास तैनात कर दी है जिससे बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


