Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsThriving Tuthwa Mela Women Shop for Essentials on Day Three
तीसरे दिन भी गुलजार रहा ईसानगर का ठुठवा मेला

तीसरे दिन भी गुलजार रहा ईसानगर का ठुठवा मेला

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - फोटो---07-- ठुठवा मेले में तीसरे दिन जरूरत के सामान खरीदती महिलाएंन खरीदती महिलाएं खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। घाघरा नदी के तट पर चल रहा ठुठवा मेला तीसरे

Nov 07, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

फोटो---07-- ठुठवा मेले में तीसरे दिन जरूरत के सामान खरीदती महिलाएं खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। घाघरा नदी के तट पर चल रहा ठुठवा मेला तीसरे दिन शुक्रवार भी गुलजार रहा। मेले में पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद उठाया और जरूरी सामानों की खरीददारी की। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान और कपड़े आदि खरीदे। मेले में तीसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। ईसानगर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षा दस्तों के अलावा सचल दलों ने तैनात रहकर मेले की निगरानी की। कार्तिक पूर्णिमा को कल्पवास और धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति हो गई थी। अलबत्ता संत समुदाय द्वारा भोज और भंडारों का आयोजन जारी रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेला स्थल पर धार्मिक प्रवचनों और कथा,रामायण का भी सिलसिला दूसरे दिन बना रहा। घाघरा तट पर एक सप्ताह तक मेला लगा रहने के बाद यही मेला यहां से उठकर शारदा नदी के किनारे डेबर गांव के पास लगेगा। डेबर में भी करीब हफ्ते भर तक मेला लगा रहता है। शुक्रवार को मेले में जबरदस्त भीड़ रही। घरेलू और जरूरत की चीजें खरीदने वालों की भीड़ रही। बच्चों ने झूला और खिलौना आदि के स्टालों पर घरवालों की जेबें ढीली करवाई। मेले में आए लोगों ने खाने पीने की चीजों से लेकर खेल तमाशों का आनन्द उठाया।