शिकारी पक्षी और अजगर के बीच संघर्ष देख सैलानी रह गए भौचक
Lakhimpur-khiri News - दुधवा के दक्षिण सुनारीपुर रेंज में एक अजगर और क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल के बीच खतरनाक मुठभेड़ हुई। एक शिकारी पक्षी ने अजगर पर हमला किया, जिससे सैलानी रोमांचित हो गए। दोनों जीवों के बीच संघर्ष को देख सैलानियों ने अपनी सांसें थाम लीं। यह घटना जंगल में जीवन की जद्दोजहद को दर्शाती है।

दुधवा की दक्षिण सुनारीपुर रेंज में दो शिकारी जीवों के बीच जीवन की जद्दोजहजद देख सैलानी भौचक रह गए। दरअसल शनिवार शाम एक अजगर धीमी गति से सड़क पार कर रहा था। अजगर को देख गाइड ने सफारी रोक दी। सैलानी अजगर को देखकर रोमांचित हो गए और उसकी तस्वीरे उतारने के साथ वीडियो लेने लगे। इतने में एक शिकारी पक्षी यह छवि एक क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल (Crested Serpent Eagle) अचानक अजगर के पास आ गया। उसने अपने पंख के दोनों डैने फैलाकर अजगर को चेतावनी दी और उसपर झपट्टा मार दिया। अजगर उससे बचने के लिए भागता इससे पहले ही ईगल ने उसे अपने पंजों में दबोच लिया।
अजगर ने पक्षी के पंजों पर अपना घेरा बना लिया तो वहीं बाज चोंच से उसे नोचने लगा। सैलानी सांसें थामे यह दृश्य देखते रहे। बता दें कि क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल मुख्य रूप से सांप खाते हैं। इसलिए वह अजगर का शिकार कर रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


