Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsThree Women Killed in Ranjitganj Bridge Accident on NH 730
ईसानगर हादसे में जख्मी दो और महिलाओं की मौत

ईसानगर हादसे में जख्मी दो और महिलाओं की मौत

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर रंजीतगंज पुल पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय और दो नेपाली शामिल हैं। हादसे में सात जख्मी यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि एक 10 साल का अज्ञात बच्चा भी घायल है।

Nov 20, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

ईसानगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 730 पर मंगलवार रात रंजीतगंज पुल पर हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। मौत का शिकार हुई तीनों महिलाएं हैं। जिनमें से एक भारतीय और दो नेपाल की रहने वाली थीं। जिला अस्पताल से सात जख्मी यात्रियों को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे का शिकार होकर जख्मी हुआ एक नेपाली युवक जिला अस्पताल से बिना डिस्चार्ज हुए चुपके से निकल गया। हादसे में जख्मी एक 10 साल के बच्चे के अभी तक माता पिता का पता नहीं चल सका है। अज्ञात बच्चे को भी जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार रात ईसानगर थाना क्षेत्र में रंजीतगंज पुल पर बस और ट्रेवलर की आमने सामने की टक्कर हो गई थी। बस मनौना धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर श्रावस्ती जा रही थी। जबकि ट्रेवलर नेपाल से कामगारों को लेकर शिमला जा रहा था। हादसे में 35 वर्षीय आशा वर्ष पत्नी फूल सिंह निवासी काबिज़ नोवा कोटा जनपद सुरजेल नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 30 वर्षीय दीपा पत्नी मनोज कुमार निवासी रुकुम नेपाल और 60 वर्षीय जयवर्षा पत्नी बंशीलाल निवासी ग्राम चहलुआ थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती की जिला अस्पताल में मौत हुई। मृत दीपा का बेटा भी हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसकी गम्भीर हालत देखते हुए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेज दिया गया था। हादसे का शिकार एक अज्ञात 10 वर्ष के बच्चे समेत 24 वर्षीय सीमा पुत्री खदाते, 38 वर्षीय मीना पत्नी जीवन, 55 वर्षीय माया पत्नी खदाते और 72 वर्षीय मान बहादुर पुत्र हरि बहादुर निवासी सभी नेपाल, 30 वर्षीय उमाकांत तिवारी पुत्र अंबिकाप्रसाद, 50 वर्षीय रामावाती पत्नी छंगा निवासी श्रावस्ती को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार हादसे में जख्मी होकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 50 वर्षीय पंचम पुत्र दयाराम बिना डिस्चार्ज हुए फरार हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती संदीप पुत्र सूरज, धीरेन्द्र कुमार वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र और उदय पुत्र तेज बहादुर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इसके अलावा खमरिया और धौरहरा सीएचसी में भर्ती कराए गए घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। ईसानगर थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।