90 हजार की नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी
मितौली थाना क्षेत्र के ओसरी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने अलमारी और लाकर तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिपरझला। मितौली थाना क्षेत्र के ओसरी गांव के एक घर को चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाया। दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर अलमारी व उसके लाकर को तोड़कर नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
घटना का विवरण
मितौली थाने की पुलिस चौकी मढिया बाजार के ओसरी गांव निवासी अजय सिंह के घर को चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाया। गर्मी होने के कारण मकान में ताला लगाकर परिवार के सभी लोग घर के बाहर सोएं हुए थे। सुबह दरवाजों की कुंडी कटी देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हो पाई।
पुलिस को दी गई शिकायत
पीड़ित को सुबह घटना की जानकारी हो पाई। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अजय सिंह ने बताया है कि 27 मई की रात उनके घर में अज्ञात चोरों घुस आएं। चोर कमरें में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखी दो सोने की अंगूठी, 3 चैन सोने की, दो मंगलसूत्र, टप व कुंडल, 4 पायल चांदी की, 3 सिक्का चांदी के, एक चांदी की प्लेट, चांदी व नारियल व सुपाड़ी सहित 90,000 की नगदी, सारे बर्तन पार कर लें गए। पीड़ित ने मितौली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


