भीरा में चोरों ने गैराज से सामान किया चोरी, कार वॉशिंग सेंटर में लगाई आग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीलखीमपुर। भीरा में रविवार रात अज्ञात चोर एक कार मैकेनिक की गैराज से हजारों
लखीमपुर। भीरा में रविवार रात अज्ञात चोर एक कार मैकेनिक की गैराज से हजारों रुपये का सामान कई पुराने रेडिएटर एवं अन्य कार उपकरण चुरा ले गये। इसके बाद पास स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए वहां रखे जनरेटर व कंप्रेसर में आग लगा दी। सोमवार की सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। गैराज का सामान गायब मिला जबकि कार वॉशिंग सेंटर में जनरेटर और कंप्रेसर जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। आग लगने से दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


