Lakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कालोनी में चोरों ने बंद मकान के ताले को तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के चांदी के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी रक्षाबंधन के अवसर पर अपने गृह जिला शाहजहांपुर गए थे। शनिवार को लौटने पर ताले टूटे मिले और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की भारत भूषण कालोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात उठा ले गए। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ अपने घर शाहजहांपुर गया गृहस्वामी शनिवार को लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस दी और चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। भारत भूषण कालोनी निवासी प्रदीप कुमार श्रम प्रवर्तन कार्यालय गोला में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वह रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ अपने गृह जिला शाहजहांपुर गए थे।

मकान बंद होने का फायदा उठाकर शुक्रवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों को खंगालने के बाद सेफ का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के चांदी के जेवरात पार कर दिए।शनिवार को प्रदीप कुमार परिवार के साथ लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। अंदर कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और सेफ भी टूटी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का खुलासा करते हुए नकदी और जेवरात बरामद किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी