ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीसुबह नौ बजे फहरेगा तिरंगा, नहीं होंगे कार्यक्रम

सुबह नौ बजे फहरेगा तिरंगा, नहीं होंगे कार्यक्रम

कोविड-19 संक्रमण का असर इस बार धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा देश के स्वतंत्रता दिवस पर भी देखने को मिलेगा। हमेशा की तरह इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा तो फहराया जाएगा। इस बार ध्वजारोहण का समय सुबह...

सुबह नौ बजे फहरेगा तिरंगा, नहीं होंगे कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 15 Aug 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 संक्रमण का असर इस बार धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा देश के स्वतंत्रता दिवस पर भी देखने को मिलेगा। हमेशा की तरह इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा तो फहराया जाएगा। इस बार ध्वजारोहण का समय सुबह के नौ बजे तय किया गया है। पर इसके बाद होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, प्रभात फेरी और क्रॉस कंट्री रेस जैसे कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे। इतना ही नहीं स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले बच्चों के कार्यक्रम भी इस बार नहीं हो पाएंगे।करीब पिछले छह महीने से देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप है। जिसका नतीजा क्या है कि सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। त्योहार भी सादगी पूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हालांकि 15 अगस्त देश के स्वतंत्रता का दिन है। इस दिन युवा बच्चे और वृद्ध तक आजादी के रंग में रंगे दिखाई देते हैं। स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में जहां शहर तिरंगे फहराए जाते हैं, वही रंग-बिरंगी सरकारी भवन देश की आजादी के जश्न को नया रंग देते हैं। इस बार कोरोना वायरस के डर ने आजादी के जश्न को फीका कर दिया है। आजादी के जश्न को मनाने के लिए कर शहर में इस बार भी भव्य तैयारियां की गई। सभी सरकारी भवनों को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। नगर पालिका ने सड़कों में विशेष सफाई अभियान चलाया है। लेकिन इस सबके बावजूद कहीं न कहीं इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर सूनापन दिखाई देगा। बाजारों में बिक रहे तिरंगे, दुकानों पर लग रही ग्राहकों की भीड़ देश का स्वतंत्रता दिवस आज मनाया जाएगा। इसके लिए तमाम लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए आवश्यक सामग्री घरों और वाहनों पर लगाने के लिए तिरंगा ध्वज की खरीदारी शुरू कर दी है। इसको लेकर शहर के मेन रोड सहित सभी मुख्य मार्गों पर दुकानदारों ने तिरंगे से संबंधित सामग्री सजा कर रखी है। दोपहर से ही युवा इन चीजों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर घरों और संस्थानों को सजाने के लिए भी सामग्री की खरीदारी दिनभर जोरों पर रही। खासकर छोटे बच्चों ने तिरंगे झंडे की जमकर खरीदारी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें