ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीरंजो गम के बीच निकला आठवीं का जुलूस

रंजो गम के बीच निकला आठवीं का जुलूस

लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...

लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद
गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस  निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
1/ 3लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद
गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस  निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
2/ 3लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद
गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस  निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
3/ 3लखीमपुर/खीरी टाउन-खीरी। हिन्दुस्तान संवाद गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 21 Sep 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को रंजो गम के बीच शहर में आठवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। ताजियों के साथ हजारों अकीदतमंद मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस को लेकर शहर में रूट डायवर्जन लागू रहा और भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। उधर खीरी टाउन में भी जुलूस और मजलिसें हुई।

लखीमपुर में आठवीं का जुलूस गोटैयाबाग से शुरू हुआ। यह जुलूस हाथीपुर होते हुए मेन रोड से निकला। इसमें तमाम अकीदतमंदों ने मातम किया। जुलूस को लेकर प्रशासन खास अलर्ट रहा। उधर क़स्बा खीरी में कई जगहों पर मजलिसों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादाद में अकीदत मंदों ने शिरकत की। मोहल्ला सैयदवाड़ा में पुलिया चौराहे पर शकील ठेकेदार के अहाते में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें आलिमों,हाफिजों औऱ इमामों ने शिरकत की। शायरों ने हज़रत इमाम हुसैन की शान में मनकबत पढ़ी। आलिमों ने इमाम हुसैन की शहादत पर विस्तार से रोशनी डाली। आलिमों ने कहा कि हुसैन की अज़ीम शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। मौलाना ने कहा कि इस्लाम की तारीख में इससे ज़्यादा दर्दनाक वाक्या आज तक नही हुआ है। इस मौके पर कई शायरों ने कलाम पेश किया और शहीदे आज़म से अपनी अकीदत का इज़हार किया। आखिर में सलातो सलाम के साथ मजलिस का समापन हुआ। उधर शिया अकीदत मंदों ने कई जगह मजलिसें आयोजित कीं। साथ ही मातम भी किया। महिलाओं ने घरों में मातम किया। अब्बन ज़ैदी ने बताया कि सुबह से मजलिसों और मातम का सिलसिला जारी है। दोपहर में अल्ताफ मिर्ज़ा के आज़ाखाने पर एक मजलिस का आयोजन हुआ। मजलिस को कमर अब्बास ने खिताब करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को बयान किया। उनके बाद अलम का जुलूस निकाल कर शिया इमामबाड़े में पहुंचकर मातमदारों ने मातम किया। इस दौरान सबीलों और लंगर का सिलसिला चलता रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें