ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीहोली के रंग में रंगा बाजार, हर तरफ हर्ष उल्लास

होली के रंग में रंगा बाजार, हर तरफ हर्ष उल्लास

शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...

शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
1/ 3शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
2/ 3शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
3/ 3शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 19 Mar 2019 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर की बाजार पर होली का रंग पूरी तरीके से चढ़ गया है। हर तरफ हर्ष और उल्लास दिख रहा है। मिठाई की दुकानें सजकर तैयार हैं। वहीं खोया मंडी भी सज गई है। रंग-बिरंगी पिचकारी और गुलाल की दुकानों से पूरा शहर सजा नजर आ रहा है। बच्चों ने जहां रंग गुलाल और पिचकारी खरीदनी शुरू कर दी है वहीं कपड़े की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।शहर के बड़े शोरूमों से लेकर खपरैल बाजार तक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार गुजार रहते हैं।

व्यापारी बताते हैं कि लोगों की खासकर युवाओं की पसंद के अनुसार ही ब्रांडेड कपड़े मंगाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों की पसंद के मुताबिक पिचकारी, रंग गुलाल आ गया है। व्यापारियों का कहना है होली पर इस बार बाजार में चहल-पहल दिख रही है। होली के त्योहार को दो दिन शेष हैं। शहर में चारों तरफ भीड़भाड़ नजर आ रही है। गांव से आने वाले खरीदारों के कारण शहर के मेन रोड सहित प्रमुख सड़कों पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। देर शाम तक दुकान खुलने के कारण पुलिस भी शाम को सड़कों पर गश्त कर रही है। होलिका दहन 20 मार्च को होगा और 21 मार्च को रंग गुलाल खेला जाएगा।

रात 8:12 के बाद होगा होलिका दहन

बाबा चन्द्रभाल मन्दिर के पुजारी करुणा शंकर शुक्ल ने बताया कि 20 मार्च बुधवार को दिन में 9:19 के बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। रात में 8:12 तक भद्रा रहेंगे। होलिका दहन की शास्त्रीय मान्यताओं का अनुपालन करते हुए रात्रि 8:12 के बाद होलिका दहन का मुहूर्त बन रहा है। होलिका दहन 8:12 के बाद ही करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें