ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीघर के बाहर सो रही महिला की नृशंस हत्या

घर के बाहर सो रही महिला की नृशंस हत्या

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमकोहना में गुरुवार की रात एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके शव को गांव के बाहर निर्माणाधीन दुकान में फेंक...

घर के बाहर सो रही महिला की नृशंस हत्या
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 19 Oct 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमकोहना में गुरुवार की रात एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसके शव को गांव के बाहर निर्माणाधीन दुकान में फेंक दिया। महिला के जिस्म पर गहरे घाव हैं और उसका शरीर रस्सी से बंधा हुआ था। घटना की सूचना पाकर एसपी ने मौका मुआयना किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमकोहना में रहने वाले रमाकांत की पत्नी रामदेवी (55) गुरुवार की रात अपने घर के बग्गर में सो रही थी। उनके दोनों बेटे घर में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात आरोपी मुंह दबाकर राम देवी को उठा ले गए। सुबह जब वह बिस्तर से गायब मिली तो तलाश शुरू हुई।

सुबह उसका शव गांव के बाहर रामलखन की निर्माणाधीन दुकानों में मिला। यहां उसके शव को दीवार के सहारे खड़ा कर दिया गया था। हाथ बंधे हुए थे। शरीर पर गहरे निशान थे। शव देखे जाने से घरवालों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। परिजन शव को घर उठा लाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसपी रामलाल वर्मा, सीओ सिटी आरके वर्मा और कोतवाल अशोक पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका के बेटे रामखेलावन ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।ऐसी रंजिश...सरिया घोंप-घोंपकर मार डाला!-हत्यारोपियों ने महिला के साथ की बर्बरता-शरीर को रस्सियों से कसकर किया गया काबूलखीमुपर-खीरी। हिन्दुस्तान संवादजमकोहना गांव में महिला की हत्या में बर्बरता की हदें पार की गई। पुलिस को अंदेशा है कि उसके पेट में सरिया घोंपी गईं, उसके शरीर पर जख्म के वे निशान मौजूद हैं। यही नहीं जब उसकी लाश मिली तो कमर और हाथ रस्सी से बंधे थे। शव दीवार के सहारे टिका हुआ था।मृतका के बेटे रामखेलावन ने बताया कि आरोपियों ने उसकी मां के साथ बर्बरता की है। महिला के शरीर पर कुछ काले निशान मिले हैं। जिनके आधार पर घरवालों का कहना है कि सरिया गर्म करके महिला के पेट में कई बार भोंकी गई है या फिर उसको करंट लगाया गया है। इतना ही नहीं महिला के शरीर पर मारपीट के निशान भी हैं। उसके शरीर पर रस्सी बंधी हुई थी। आरोपियों ने महिला को रस्सी में बांध कर ये बर्बरता की है। महिला के गले पर रगड़ के निशान भी पाए गए हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि आखिर में हत्यारोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या की है।

बेटे ने अज्ञात में दर्ज कराया मुकदमा

मृतका के बेटे ने बताया कि उसको बिल्कुल आभास नहीं है कि यह घटना किसने की है और क्यों की है। उसकी गांव में किसी से कोई ऐसी रंजिश भी नहीं है जो इस घटना को अंजाम दे सके। घरवालों ने को रात में घटना की कोई आहट भी नहीं मिली। बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव में चल रहा है खलिहान का विवाद

एक मामला पीड़ित परिवार का खलिहान की जमीन को लेकर चल रहा है। इसको लेकर उनमें मारपीट भी हो चुकी है। जिसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। इसके अलावा परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस विवाद में महिला की हत्या की जाए। ये पीड़ित भी नहीं समझ पा रहे हैं। घरवाले इन्हीं लोगों पर आशंका तो जाहिर कर रहे हैं लेकिन यकीनन कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस की जांच भी इन्हीं के आसपास घूम रही है। अभी तक हुई जांच में कुछ भी निकल कर सामने नहीं आया है। जिससे पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच सके।

बेहद गरीब है पीड़ित का

जिस महिला की गुरुवार की रात हत्या कर दी गई उसका परिवार बेहद गरीब है। महिला के नाम कोई प्रॉपर्टी भी नहीं है। जिसे घर परिवार में कोई मत भेद हो। महिला अपने परिवार के साथ रहती थी और रात में बग्गर में सो जाती थी। महिला के बेटे मेहनत मजदूरी करके अपने घर का खर्च चलाते हैं। ऐसे में महिला की हत्या किसने और क्यों कर दी। यह पुलिस भी समझ नहीं पा रही है। अधिकारी जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें