Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTension in Munna Lal Purwa Village After Girl Rescued Amidst Love Affair
पुलिस ने बरामद की किशोरी, गांव में फोर्स तैनात

पुलिस ने बरामद की किशोरी, गांव में फोर्स तैनात

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - पढुआ थाने के मुन्नालाल पुरवा गांव में सोमवार को पुलिस और पीएसी बल की मौजूदगी में तनाव का माहौल बना रहा। एक लड़की प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार रात एक लड़के के साथ चली गई थी। उसे बरामद कर मेडिकल जांच के...

Sep 16, 2025 02:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

पढुआ थाने के मुन्नालाल पुरवा गांव में सोमवार को भी पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है और सोमवार को उसे मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए भेज दिया। शनिवार रात गांव की एक लड़की प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़के के साथ चली गई थी। घर वालों ने तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका था। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से गांव में तनाव फैल गया। कई थानों की पुलिस सहित पीएसी बल गांव में तैनात किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पलिया और निघासन सीओ सहित एडिशनल एसपी ने भी गांव का जायजा लिया था। परिजनों ने लड़की को नाबालिग बताते हुए मुकदमा लिखवाया था जिसमें गांव के ही दो युवकों को नामजद किया गया था।