Lakhimpur Khiri News: स्कूल जाती छात्रा को रोक कर जबरन वीडियो बनाया

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी, संवाददाता। के एक गांव की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में जबरन रोककर युवक ने कुछ बातें कहलवाई और उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीड

Lakhimpur Khiri News: स्कूल जाती छात्रा को रोक कर जबरन वीडियो बनाया

Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को स्कूल जाते समय रास्ते में जबरन रोककर युवक ने कुछ बातें कहलवाई और उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 9 की छात्रा है जो मोहम्मदी के विद्यालय में साइकिल से पढ़ने जाती है। गांव के एक युवक द्वारा 2 दिन पूर्व रास्ते में जबरन रोककर उसकी पुत्री से कुछ बातें जबरन कहलाते हुए उसका वीडियो बना लिया।

जिससे वह उसकी पुत्री को ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने पूरा वाक्या अपने माता-पिता को बताया जिसकी शिकायत करने पर त्यौहार के दिन आरोपी के परिजनों ने घर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। निरीक्षक उमेश चौरसिया ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: स्कूल जाती छात्रा को रोक कर जबरन वीडियो बनाया