किशोरी को गन्ने के खेत में खींचा, निर्वस्त्र हालत में मिली
Lakhimpur-khiri News - शंकरपुर चौराहा के पास एक किशोरी को शौच के लिए जाते समय चार युवकों ने दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। चीखने पर आरोपी भाग गए, लेकिन किशोरी निर्वस्त्र पाई गई। उसकी मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ रेप का प्रयास हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शंकरपुर चौराहा पुलिस विकेट से महज कुछ दूरी पर एक ईंट भट्ठा पर काम कर रही किशोरी को शौच को खेत जाते समय घात लगाए बैठे लड़कों ने किशोरी को चार युवकों ने दबोच लिया। उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। चीख पुकार मचाने व मां के ललकारने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। परिजन जब गन्ने के खेत में पहुंचे तो वहां किशोरी निर्वस्त्र मिली। मां का आरोप है कि उसकी बेटी से रेप का प्रयास हुआ है। अमीर नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया उसके परिवार को चार दिन पहले ठेकेदार ईट भट्ठा पर काम कराने के लिए लाया था।
मंगलवार को उसकी 14 वर्षीय पुत्री ईटा बनाने का काम कर रही थी। शाम 5 बजे करीब वह शौच के लिए पड़ोस के खेत में गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे चार से अधिक युवकों ने दबोच लिया। बेटी के चीखने पर मां और बाकी मजदूर दौड़े तो आरोपी भाग निकले हैं। गन्ने के खेत में किशोरी मिली, पर उसके सभी कपड़े फटे थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




