Teen Girl Abducted by Bikers in Sugarcane Field Locals Catch and Beat Culprits किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गए बाइक सवार दो मनचले, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTeen Girl Abducted by Bikers in Sugarcane Field Locals Catch and Beat Culprits

किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गए बाइक सवार दो मनचले

Lakhimpur-khiri News - एक 13 वर्षीय किशोरी को बाइक पर सवार दो मनचलों ने गन्ने के खेत में खींच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। बाद में, उन्हें पुलिस के हवाले कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 16 Sep 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गए बाइक सवार दो मनचले

बकरियां चरा रही एक किशोरी को बाइक सवार मनचले गन्ने के खेत में खींच ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मनचलों को धर दबोचा और उनकी जमकर पिटाई कर दी। लोग दोनों मनचलों को थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के बाहर कचियानी गांव के पास बकरी चरा रही एक 13 वर्षीय लड़की को बाइक सवार दो मनचले गन्ने के खेत में खींच ले गए। लड़की के शोर मचाने पर गांव वालों ने दोनों मनचलों को धर दबोचा। मौके पर मौजूद लोगों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर दी।

इससे वह दोनों लहूलुहान हो गए। मनचलों को लेकर लोग थाने पहुंचे और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में किशोरी की मां ने कचियानी पुरवा निवासी रोहित व गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। एसओ रविन्द्र सोनकर ने बताया कि दोनों युवक चोटिल हुए है उनका मेडिकल कराया गया है। किशोरी का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।