आज जीजीआईसी में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

आज जीजीआईसी में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 'समृद्धि 2025' प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो उनकी शिक्षण शैली और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर है। यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से शुरू होकर 11 सितंबर को...

Sep 11, 2025 05:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक समृद्धि 2025 प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी शिक्षण शैली और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय स्तर से शुरू हुई है। जिसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में होगा। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षण में कला के समन्वय को बढ़ावा देना और कक्षा-कक्ष की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाना है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल शिक्षकों को अवसर देगी कि वे अपने अनुभव और प्रयोग साझा कर सकें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि समृद्धि 2025 के तहत आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शिक्षक-शिक्षिकाएं कला आधारित शिक्षण के विभिन्न रूप प्रस्तुत करेंगे। विद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए थे कि तय तिथि पर विद्यालय स्तर पर चयनित शिक्षक-शिक्षिकाएं जीजीआईसी में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।