टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

Feb 27, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय के बाहर जुलूस निकालते हुए शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 2009 के शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद जुलूस निकाला और शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की गई। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ शामिल हुए। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को बीएसए कार्यालय गेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आभा और उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

धरना को सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 जो 2011 में लागू किया गया। यह अधिनियम के प्रभावी होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। भारत सरकार से मांग की है कि अध्यादेश लाकर आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट दी जाए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अगर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री के अलावा तमाम शिक्षक मौजूद रहे। आफिस खुलते ही शुरू हो गई प्रदर्शन की तैयारी -गुरुवार को बीएसए कार्यालय खुलने के साथ ही गेट पर शिक्षकों के धरना प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई। दरा बिछाने, बैनर आदि लगाने का काम शुरू हो गया। दोपहर दो बजे के बाद शिक्षक धरना स्थल पर जुटने लगे। कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंच गए। इससे बीएसए कार्यालय परिसर में जगह कम पड़ गई। करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनोज शुक्ला ने बताया कि टीईटी अनिवार्यता समाप्त न होने पर आगे के आन्दोलन की रणनीति तय होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।