
निबंध, भाषण व गीत गायन में छात्र-छात्राओं ने दिखाए हुनर
संक्षेप: Lakhimpur-khiri News - शहर की प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित दूसरे चरण में जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए निबंध, भाषण और गीत गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डा. दिगेन्द्र सिंह, डा. अनिल कुमार और अन्य शामिल थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और संस्था के अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया।
शहर की प्रतिभा फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित दूसरे चरण में निबंध, भाषण और गीत गायन प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग आयोजित हुई। प्रतियोगिताएं जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल में डा. दिगेन्द्र सिंह, डा. अनिल कुमार, सीमा महाजन, रहबर खान शामिल रहे। प्रदेश महासचिव कृष्ण अवतार सिंह भाटी ने कहा कि प्रतिभाएं देश के विकास की आधार शिलाएं होती है, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए धैर्य और संयम व अनुशासन का पालन करना आवश्यक है। निबन्ध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में पहला स्थान समनप्रीत कौर गोल्डन फ्लावर स्कूल, दूसरा स्थान दिव्या ठाकुर कैंब्रिज स्कूल, अनुष्का रावत दून इंटरनेशनल स्कूल, मनदीप कौर श्री गुरु तेग बहादुर व तीसरा स्थान अमरजीत सिंह श्रीरामगोपाल नेकीराम जूनियर हाइस्कूल व नंदिनी गुप्ता ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरारखेड़ा ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में पहला स्थान अश्विन शुक्ला स्मृति पब्लिक स्कूल, निशी राठौर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज व दूसरा स्थान संजू कश्यप गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, समीक्षा सिंह दून इंटरनेशनल स्कूल, आराध्या मिश्रा गोल्डन फ्लावर स्कूल, तीसरा स्थान काजल देवी, विवेकानंद एकेडमी भीरा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में पहला स्थान हेमन्त प्रीत कौर गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, रश्मि प्रजापति श्री राम गोपाल नेकीराम जूनियर हाईस्कूल व तीसरा स्थान पार्थ साहनी विवेकानंद एकेडमी भीरा, मुस्कान मदर टेरेसा एजुकेशनल एकेडमी ने प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष सलिल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन सचिव फुरकान अंसारी व अमित महाजन ने संयुक्त रूप से किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




