Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Lakhimpur Khiri News: -एक दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था युवक, परिजन पूरी रात करते रहे तलाशक, परिजन पूरी रात करते रहे तलाश -भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मिला युवक क

Lakhimpur Khiri News: थाना भीरा क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान थाना भीरा क्षेत्र के मटेहिया गांव निवासी 28 वर्षीय अरविंद गुप्ता पुत्र प्रेम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अरविंद की शादी करीब चार माह पहले हुई थी। वह बोझवा स्थित साईं मंदिर के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। रविवार सुबह अरविंद अपनी बाइक लेकर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह अपनी सही लोकेशन नहीं बता रहा था। इसके बाद परिवार के लोग रिश्तेदारों और परिचितों के साथ उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका सोमवार सुबह भीरा-बिजुआ स्टेट हाईवे पर गढ़ी फार्म के पास से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे एक बाइक खड़ी देखी। पास जाकर देखने पर शीशम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है。
बॉक्स
चार माह पहले प्रेम प्रसंग से हुई थी शादी,परिजनों से चल रही थी अनबन
भानपुर। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में पारिवारिक कलह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। थाना भीरा क्षेत्र के मटेहिया गांव निवासी प्रेम गुप्ता के परिवार में दो बेटे अरविंद और विजेंदर तथा दो बेटियां सिंपल और नेहा हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे विजेंदर का विवाह होना बाकी है। अरविंद कुमार गुप्ता की शादी इसी वर्ष दस मार्च को थाना सिंगाही क्षेत्र के संधौना गांव निवासी अंजनी गुप्ता से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार अरविंद ने अपनी पसंद से विवाह किया था। बताया जाता है कि शुरुआती दौर में परिवार के कुछ लोग इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, हालांकि बाद में विवाह संपन्न हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी के बाद अरविंद का परिवार से अक्सर विवाद होता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


