नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दी तहरीर
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशमौरी में एक नवविवाहिता वैष्णवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वैष्णवी का विवाह 25 फरवरी 2026 को हुआ था। शादी के बाद विवाद और मारपीट के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशमौरी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। भीरा थाना क्षेत्र के गांव बैबहा मुन्नूसिंह निवासी मृतका की मां रामजती पत्नी नत्थू लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी करीब 24 वर्षीय पुत्री वैष्णवी का विवाह 25 फरवरी 2026 को गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशमौरी निवासी रवि के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद वैष्णवी और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया।
परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले वैष्णवी और उसके पति रवि के बीच मारपीट भी हुई थी। इसी के चलते मंगलवार को वैष्णवी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


