ऑनलाइन प्रतियोगिता में सुष्मिता ने जीता अवार्ड
कोरोनाकाल के मद्देनजर हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छठे संस्करण के वर्चुअल आयोजन में सुष्मिता वर्मा ने शिल्पकार के तौर पर भागीदारी...
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कोरोनाकाल के मद्देनजर हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के छठे संस्करण के वर्चुअल आयोजन में सुष्मिता वर्मा ने शिल्पकार के तौर पर भागीदारी की। जिसका प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुआ। समस्या समाधान परिवार के संचालक रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में संरक्षिका गंगा देवी गुप्ता, संरक्षिका शशि गुप्ता, नारी शक्ति की प्रथम सदस्य निधि शुक्ला, सह संचालक कृषांग गुप्ता व सहयोगी जुनैद अहमद इराकी ने आर्टिसन सुष्मिता वर्मा के घर पहुंच कर सम्मानित करते हुए बधाइयां दी। 22 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2020 के बीच चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इसका उद् घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर समस्या समाधान परिवार के महिला विंग की सदस्यों ने सुष्मिता वर्मा का माल्यार्पण किया और शॉल भेंट करते हुए पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। संरक्षिका शशि गुप्ता ने सुष्मिता लगन और मेहनत की सराहना की। नारी शक्ति की प्रथम सदस्य निधि शुक्ला ने नारी को घर से मिलना है सहयोग के लिए परिवार के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संचालक रजनीश गुप्ता ने शुभकामनाएं अर्पित करते हुए भविष्य में नगर संचालक रजनीश गुप्ता ने शुभकामनाएं अर्पित करते हुए भविष्य में नगर के अंदर स्थाई आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी बनाने का संकल्प लिया।