टोल प्लाजा पर सुंदरकांड पाठ,भंडारा आयोजित

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

नेशनल हाईवे-30 स्थित चपरतला टोल प्लाजा परिसर में टोल कर्मचारियों के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और संकटमोचन

टोल प्लाजा पर सुंदरकांड पाठ,भंडारा आयोजित

नेशनल हाईवे-30 स्थित चपरतला टोल प्लाजा परिसर में टोल कर्मचारियों के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमानजी का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के बादभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के ग्रामीणों, राहगीरों व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। टोल प्लाजा परिवार के बृजेश सिंह, रामू सिंह, पंकज राठौर, संजय राठौर, अमित राठौर सहित अन्य कर्मचारी, श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।