8 अप्रैल को बंद होगी चीनी मिल, सूचना जारी

Apr 07, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 8 अप्रैल को समाप्त होगा। 31 क्रय केंद्रों में से 8 ने गन्ना आपूर्ति बंद कर दी है। शेष केंद्रों पर भी गन्ना की खुली खरीद की जा रही है, लेकिन मिल को क्षमता के अनुसार गन्ना नहीं मिल रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बंदी की सूचना जारी की है।

8 अप्रैल को बंद होगी चीनी मिल, सूचना जारी

किसान सहकारी चीनी मिल पेराई सत्र आठ अप्रैल को समापन होगा। बंदी की सूचना जारी करते हुए बताया गया कि चीनी मिल परीक्षेत्र के 31 क्रय केंद्र में 8 वाहय क्रय केंद्र अंतिम रूप से गन्ना आपूर्ति कर बन्द हो चुके है। शेष 22 वाह्य क्रय केंद्र पर मिल गेट को छोड़कर गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। इसके बाद भी मिल को क्षमता के अनुरूप गन्ना पेराई के लिए नहीं मिल पा रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी उदय भान सिंह ने बताया कि मिल क्षमता के अनुरूप गन्ना नही मिल पा रहा है जिसको देखते हुए एवँ क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर 8 अप्रैल को पहली बंदी की सूचना जारी कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।