Sudden Heart Attack Claims Life of Farmer Krishna Lodhi in Gulripurwa Village खेत से लौटते समय किसान की मौत, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSudden Heart Attack Claims Life of Farmer Krishna Lodhi in Gulripurwa Village

खेत से लौटते समय किसान की मौत

Lakhimpur-khiri News - गुलरीपुरवा गांव में किसान कृष्णा लोधी की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह खेत से लौटते समय गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें घर ले गए, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। उनका इकलौता बेटा हरियाणा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 9 Sep 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
खेत से लौटते समय  किसान की  मौत

रमियाबेहड़, संवाददाता। क्षेत्र के मजरा परौरी के गुलरीपुरवा गांव में खेत से काम करके लौट रहे किसान कृष्णा लोधी की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह रास्ते में ही गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। कृष्णा लोधी मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका इकलौता बेटा हरियाणा में मजदूरी कर परिवार की मदद करता है। घटना के समय पत्नी और बेटा दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग बताते हैं कि घर की माली हालत पहले से ही ठीक नहीं थी, अब मुखिया के जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।