भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव भव्यता से संपन्न

Mar 15, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग और आरएसएस कार्यकर्ता शामिल हुए। अतिथियों को अयोध्या में प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि ने दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा की।

भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव भव्यता से संपन्न

लखीमपुर। आदिवासी क्षेत्र चंदन चौकी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में पलिया और चंदन चौकी की आम जनता के साथ आरएसएस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी नेपाल और भारत के अतिथियों को अयोध्या में विराजमान प्रभु श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कुटुंब प्रबोधन प्रमुख के रूप में भारत-नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्ते, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध बने रहें, ताकि समरसता और गहराई ग्रहण करे।

प्रमुख अतिथि 39 वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट व सहायक कमांडेंट के साथ वरिष्ठ समाजसेवी, जिला-मंडल स्तर के संघ पदाधिकारी, नेपाल से आए भारत-नेपाल मैत्री संघ के पदाधिकारी, व्यवसायी, खिलाड़ी और युवा नेता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।