कर्मचारी दिवस में शिकायतों की संख्या हुई शून्य
Lakhimpur-khiri News - सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर सोमवार को विकास भवन में कर्मचारी दिवस का आयोजन किया गया। इस बार मार्च में कोई भी कर्मचारी शिकायत लेकर नहीं आया, जबकि पहले के महीनों में कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। यह पहल कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई थी।

कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल पर शुरू किए गए कर्मचारी दिवस का आयोजन सोमवार को विकास भवन सभागार में किया गया। मार्च महीने के इस कर्मचारी दिवस में एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। कोई कर्मचारी शिकायत लेकर नहीं आया है। जबकि इससे पहले आयोजित हुए कर्मचारी दिवसों में शिकायतें दर्ज हुई थी। कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी समस्याओं जिसमें एसीपी, पदोन्नति, वेतन वृद्धि, बाधित वेतन, मेडिकल क्लेम, जीपीएफ क्लेम, जीपीएफ पासबुक, सेवापुस्तिका, प्रान नम्बर आवंटन आदि के निस्तारण के लिए सीडीओ ने कर्मचारी दिवस हर महीने की 15 तारीख को निर्धारित किया। दिसम्बर महीने में पहले कर्मचारी दिवस में 26 शिकायतें दर्ज हुई थी।
इसके बाद जनवरी में छह कर्मचारियों ने शिकायतें दर्ज कराई वहीं फरवरी महीने में नौ शिकायतें कर्मचारी दिवस में पंजीकृत हुईं। कर्मचारियों की सेवा सम्बंधी शिकायतें धीरे-धीरे निपट गईं। मार्च महीने का कर्मचारी दिवस सोमवार को आयोजित किया गया। अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी कर्मचारी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। शिकायतों का संख्या शून्य रही। बताते चलें कि आम लोगों की शिकायतें निस्तारित करने वाले कर्मचारियों की समस्याएं निस्तारित नहीं हो पाती थी। कर्मचारियों की शिकायतें निस्तारण को सीडीओ ने यह पहल की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


