ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीवैदिक गणित में छात्रों ने लहराया परचम

वैदिक गणित में छात्रों ने लहराया परचम

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में मैगलगंज कस्बे के सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र ने वैदिक गणित के मॉडल की प्रस्तुत कर देश मे प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। छात्र की इस उपलब्धि...

वैदिक गणित में छात्रों ने लहराया परचम
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 08 Dec 2019 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में मैगलगंज कस्बे के सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र ने वैदिक गणित के मॉडल की प्रस्तुत कर देश मे प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय गणित विज्ञान मेले का आयोजन 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2019 तक कानपुर के बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन में किया गया था जिसमें पूरे देश भर से छात्र-छात्राओं ने नवीकरण गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए। गणित विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर मैगलगंज खीरी के छात्र ऋषभ मिश्र पुत्र विजय प्रकाश मिश्र ने प्रथम स्थान विषय प्रमुख आचार्य सचिन अवस्थी के मार्गदर्शन में प्राप्त कर पूरे भारत में मैगलगंज का नाम रोशन कर दिया।छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रथम पुरस्कार पाने वाले छात्र ऋषभ मिश्र व जिनके मार्गदर्शन में भैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ऐसे आचार्य सचिन अवस्थी का सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम में छात्र ने अपने प्रदर्श का पुनः प्रस्तुतीकरण कर सभी को अचम्भित कर दिया। इस अवसर पर श्याम मनोहर शुक्ल (प्रांतीय वैदिक गणित प्रमुख) ने बताया कि किस प्रकार बड़ी से बड़ी गणनाए वैदिक गणित के माध्यम से सरलतम रूप से की जा सकती हैं। वैदिक आचार्य सचिन (वैदिक गणित प्रमुख) ने प्रदर्श के माध्यम से गणित की नई नई विधाओं का प्रदर्शन किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम पर विद्यालय के प्रबंधक छविनाथ सिंह ने छात्र ऋषभ व आचार्य सचिन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष राकेश गुप्त, नरेंद्र मिश्र व प्रबंधतंत्र के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के आचार्य विनय प्रभाकर, रामवीर, अमरनाथ, महेंद्र, आशीष, धर्मेंद्र, राजेंद्र व अरुण मिश्र तथा साथ ही समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जय सिंह ने छात्र का उत्साहवर्धन किया और आए हुए अतिथि महानुभाव का आभार ज्ञापित किया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें