ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकिसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

धान खरीद न होने और गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। शहर के विलोबी मैदान में एकत्र हुए...

किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 23 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीमपुर-खीरी।

धान खरीद न होने और गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। शहर के विलोबी मैदान में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने किया। कांगेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर गुरुवार को किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सुबह से ही कांग्रेसी विलोबी मैदान में एकत्र होने लगे। विलोबी में धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा सरकारी केंद्रों पर धान खरीद बंद है। किसान अपना धान दलालों को बेचने पर मजबूर हैं, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। गन्ना किसानों का पिछला भुगतान आज तक नहीं दिया गया है। जिला महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा इस सरकार में युवा, बेरोजगार, किसान पूरी तरह से परेशान हैं। धान खरीद न होने के कारण किसान अपनी फसल जोत रहे हैं। रामज्ञान शर्मा ने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश में न जवान सुरक्षित हैं न ही किसान सुरक्षित हैं। धरना को राजेश अवस्थी, सत्यबंधु ने किसान बिल का विरोध किया। धरना के बाद कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट का घेराव किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इस दौरान सुजीता कुमारी, मंजू मिश्रा, संजय गोस्वामी, मोहन चंद्र उप्रेती, रवि गोस्वामी, रवि तिवारी, इरफान बेग, रविप्रताप सिंह, सत्रोहन लाल वर्मा, रामपाल शाक्य, रामेंद्र शुक्ला सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें