Lakhimpur Khiri News: चीनी स्टाक को लेकर चलाया अभियान

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ में मंगलवार को प्रमुख चीनी विक्रेताओं के स्टॉक की जांच की गई। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सचिव मंडी समिति और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर जाकर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। सभी विक्रेताओं ने निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक रखा हुआ पाया गया। अधिकारियों ने नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।

Lakhimpur Khiri News: चीनी स्टाक को लेकर चलाया अभियान

Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। प्रमुख चीनी विक्रेताओं के यहां मंगलवार को चीनी के स्टॉक की जांच की गई। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक, सचिव मंडी समिति और पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक का सत्यापन किया। टीम ने अलीगंज रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी ट्रेडर्स के अलावा श्री बजरंग स्टोर, बाबा ट्रेडर्स, प्रकाश एंड संस, वरुण स्टोर्स और धानुका ब्रदर्स पर चीनी के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध चीनी की मात्रा का अभिलेखों से मिलान करते हुए भौतिक सत्यापन किया।जांच के दौरान सभी दुकानों में निर्धारित 4000 कुंतल की स्टॉक सीमा के अंदर ही चीनी का भंडार पाया गया।

किसी भी प्रतिष्ठान पर निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक नहीं मिला। अधिकारियों ने विक्रेताओं को स्टॉक संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखीमपुरखीरीLakhimpur Khiri News: चीनी स्टाक को लेकर चलाया अभियान