ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअर्जुनपुरवा में मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप

अर्जुनपुरवा में मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप

लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ले में मगरमच्छ पहुंच जानें से हड़कंप मच गया। वन महकमे की टीम के काफी देर मशक्कत करने के बाद भी उसको पकड़ा नहीं जा सका। शहर के समीप से निकली नदी से ना होकर मगरमच्छ मोहल्ले तक...

अर्जुनपुरवा में मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 15 Aug 2018 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के मोहल्ले में मगरमच्छ पहुंच जानें से हड़कंप मच गया। वन महकमे की टीम के काफी देर मशक्कत करने के बाद भी उसको पकड़ा नहीं जा सका। शहर के समीप से निकली नदी से ना होकर मगरमच्छ मोहल्ले तक पहुंच गया। लोगों के काफी शोर शराबा करने के चलते महकमे की टीम उसको पकड़ पाने में असफल हो गई।

मंगलवार को सुबह के समय शहर के मोहल्ले अर्जुनपुरवा में मगरमच्छ देखे जानें से हड़कंप मच गया। इससे लोग भयभीत हो गए। लोगों ने इसकी जानकारी वनमहकमे को दी। वन महकमा भी मौके पर पहुंच गया। उस समय मगरमच्छ एक गंदे नाले के पास दिखा। वन महकमे ने इसको पकड़ने को जाल डाला। वनमहकमे की कार्रवाई और मगरमच्छ को देखने के लिए तमाम लोगों की भीड़ लग गई। लोगों के शोर मचाने के चलते मगरमच्छ बड़े और गंदे नाले में छुप गया। काफी देर मशक्कत करने के बाद भी उसको पकड़ा नहीं जा सका। वन महकमे के रेंजर नागेंद्र पांडे ने बताया कि भीड़ कम होने और मगरमच्छ के फिर से बाहर आने पर इसको पकड़ा जाएगा। आसपास के लोगों को मगरमच्छ को लेकर अलर्ट कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें