पशु चिकित्सा शिविर में 172 पशुओं का हुआ चेकअप
Lakhimpur-khiri News - थारू गांव कजरिया में एसएसबी ने एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें ग्रामीण अपने पशुओं के साथ आए। पशु चिकित्सक डा. शालिनी परिहार ने 172 पशुओं का स्वास्थ्य जांचा और निशुल्क दवाएं प्रदान कीं। यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बीमार पशुओं का उपचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
थारू गांव कजरिया में एसएसबी ने पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर पहुंचे जहां मौजूद पशु चिकित्सक ने पशुओं का स्वास्थ्य चेक कर पशुओं की बीमारियों से संबंधित निशुल्क दवाएं पशु स्वामियों को सौंपीं। 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी व कार्यवाहक कमांडेंट माधब चन्द्र घोष के निर्देशन पर थारू गांव कजरिया में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद पशु चिकित्सक डा. शालिनी परिहार ने पशुओं का चेकअप कर पशु स्वामियों को नि शुल्क दवाएं दीं। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशु पालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य व देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा बीमार एवं संक्रमित पशुओं की निःशुल्क चिकित्सा जांच व उपचार करना था।
इस अवसर पर 31 पशुपालकों के 172 पशुओं की जांच की गई। शिविर के दौरान डा. शालिनी परिहार द्वितीय कमान अधिकारी पशु चिकित्सा व उनकी टीम द्वारा पशुओं की स्वास्थ्य जांच, सामान्य रोगों की पहचान, टीकाकरण एवं परामर्श सेवाएं दीं गईं। बता दें कि 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि सीमावर्ती गांवों के लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




