ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीसपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सपा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय कुमार को सौंपा।राष्ट्रीय नेतृत्व के...

सपाईयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 21 Sep 2020 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय कुमार को सौंपा।राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मितौली में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सुनील लाला की अगुवाई में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को पूर्व विधायक सुनील लाला के आवास से सैकड़ों कार्यकर्ता जोरदार नारे बाजी करते हुए पैदल ही तहसील मुख्यालय पहुंचें। सपा कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार, सरकारी उत्पीड़न, किसान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, गन्ना भुगतान आदि जन समस्याओं को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय कुमार को सौंपा। धरना प्रदर्शन का संचालन छात्र सभा के जिला सचिव प्रवीण यादव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुनील लाला, विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा वीरू, जिला सचिव सर्वेश सिंह, संदीप वर्मा, नरेश पाल आदि लोगों ने सम्बोधित किया। इस दौरान संदीप वर्मा, अभय सिंह, इंद्रपाल राठौर, सर्वेश सिंह, मंजूराज यादव, जहांगीर गाजी, शिशुपाल राज, अबरार मंसूरी, विदित दीक्षित, राजेश पाल, सुचेन्द्र यादव, प्रवीण यादव, रविशंकर, आदर्श सिंह, राजू रस्तोगी, इंतजारअली, निमेष कुमार आदि तमाम सपाई मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें