देवकली तीर्थ स्थल पर अखंड पाठ शुरू
Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Lakhimpur-khiri News - देवकली तीर्थ स्थल पर श्रीमती चंद्रकला आश्रम में ज्येष्ठ मास के अवसर पर एक महीने का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित किया जा रहा है। यह अनुष्ठान पूज्य संतों की उपस्थिति में महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित जी के मार्गदर्शन में हो रहा है, जिसका समापन 15 जून 2026 को होगा।

फरधान। देवकली तीर्थ स्थल स्थित श्रीमती चंद्रकला आश्रम, संस्कृत विद्यापीठ में ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम मास) के शुभ अवसर पर एक माह का अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान पूज्य संतों के सान्निध्य एवं महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। मानस पाठ का शुभारंभ रविवार से हुआ है, जिसका समापन 15 जून 2026 को होगा। महंत आचार्य प्रमोद दीक्षित ने सभी मानस प्रेमियों एवं धर्मानुरागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


