Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSpeeding Bike Collides with Stray Animal Two Seriously Injured
आवारा पशु से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, रेफर

आवारा पशु से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, रेफर

संक्षेप:

Lakhimpur-khiri News - एक तेज रफ्तार बाइक आवारा पशु से टकरा गई, जिससे बाइक चालक रंजीत और उसके साथी खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बिजुआ अस्पताल भेजा गया, लेकिन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।...

Mon, 4 Aug 2025 11:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

एक तेज रफ्तार बाइक अचानक निकले आवारा पशु से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिजुआ अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को दोपहर भीरा थाना क्षेत्र के गांव भानपुर खुर्द निवासी रंजीत पुत्र धनीराम व खुशीराम पुत्र मैकू किसी काम से भीरा गए थे जहां से वह गांव भानपुर वापस आ रहे थे। बताया जाता है कि वह जैसे ही भानपुर के पास राजपुर तिराहे के करीब पहुंचे की हाईवे पर घूम रहे आवारा पशु से उनकी बाइक टकरा गई और वह करीब सौ मीटर तक घसीट कर हाईवे के किनारे जा गिरे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दुर्घटना में खुशीराम पुत्र मैकू के सिर में गंभीर चोटें आ गई वहीं बाइक चालक रंजीत पुत्र धनीराम भी घायल हो गया। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिजुआ अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने की स्थिति में डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।