होली स्पेशल ट्रेन को गोला- लखीमपुर को नहीं मिला ठहराव
Lakhimpur-khiri News - पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को ठहराव से बाहर रखा गया है। यात्रियों में नाराजगी है क्योंकि यह ट्रेन 5 मार्च से चल रही है, जबकि अधिकांश लोग त्योहार से पहले घर पहुंचते हैं।

गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा होली पर्व को देखते हुए विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसी क्रम में दो जोड़ी ट्रेनें किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज और लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं चलाई जा रही हैं, जो जिला खीरी से होकर गुजरेंगी, पर लखीमपुर और गोला में भी नहीं रुकेगी। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन का ठहराव केवल मैलानी जंक्शन पर निर्धारित किया गया है, जबकि लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ को इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव से बाहर रखा गया है। वहीं ट्रेन का ठहराव लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ और मैलानी में होगा। किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल में लखीमपुर और गोला को ठहराव न दिए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ने पूरनपुर, पीलीभीत, बहेड़ी और किच्छा जैसे स्टेशनों पर ठहराव दिया, लेकिन लखीमपुर और गोला जैसे महत्वपूर्ण एवं बड़े स्टेशनों को स्पेशल तरीके से नजरअंदाज कर दिया गया। यात्रियों का आरोप है कि होली पर बाहर से अपने घर लौटने वाले लोगों को इस ट्रेन से कोई वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। अधिकांश लोग त्योहार से पहले घर पहुंचते हैं, जबकि यह ट्रेन 5 मार्च से संचालित हो रही है, यानी होली के बाद। इसके अलावा यह ट्रेन 26 मार्च तक केवल चार फेरे ही लगाएगी दो बार आएगी और दो बार जाएगी जिससे त्योहार पर विशेष राहत मिलना मुश्किल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



