Lakhimpur Khiri News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, छात्रों के मुद्दों पर खोला मोर्चा

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन से प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति

सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, छात्रों के मुद्दों पर खोला मोर्चा
सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, छात्रों के मुद्दों पर खोला मोर्चा

Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन से प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, छात्रों और युवाओं के हितों की अनदेखी तथा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर पर की जा रही कार्रवाई पर गहरा विरोध जताया गया। सपा नेताओं का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार केवल अपने एजेंडे को बढ़ाने के लिए रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने और बुलडोजर चलाने के आदेश दे रही है। पार्टी ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय टूटता है तो हजारों गरीब बच्चों के भविष्य व सपने टूटेंगे।

ज्ञापन में देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर नीट के पर्चे लीक होने की घटनाओं से करोड़ों छात्रों के भविष्य पर मंडरा रहे खतरे को लेकर चिंता जताई गई। सपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों को पुलिस के बल पर कुचला गया है। ज्ञापन में सरकार पर शिक्षा और रोजगार के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि युवाओं को नौकरी देना वर्तमान सरकार के प्राथमिक एजेंडे में शामिल नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsLakhimpur Khiri News: सपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, छात्रों के मुद्दों पर खोला मोर्चा