सपा व कांग्रेस ने किया महान विभूतियों को याद
लखीमपुर खीरी। पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल के जन्मदिन व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर सपा और कांग्रेस ने दफ्तरों पर कार्यक्रम किए।...
लखीमपुर खीरी। पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल के जन्मदिन व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर सपा और कांग्रेस ने दफ्तरों पर कार्यक्रम किए। इस दौरान महान विभूतियों को नमन किया गया।
लोहिया भवन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कयूम खां की मौजूदगी में महर्षि वाल्मीकि , सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान सरदार पटेल के बतौर गृह मंत्री लिए गए निर्णयों की चर्चा हुई। सपा नेताओं ने कहा कि पटेल सभी के हैं। वह देश की अखंडता के प्रतीक हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री आरए उस्मानी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक राम सरन, उत्कर्ष वर्मा, नरेश यादव आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेस ने गोष्ठी की। सभा अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने कहा इंदिरा गांधी जी के बलिदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा। इंदिरा गांधी ने भारत देश को विश्व पटल पर एक पहचान दी। अमेरिका जैसे देश को भी उन्होंने अपने कदमों के नीचे रखा। उन्होंने अंतिम भाषण में कहा था कि मैं रहूं या ना रहूं लेकिन मेरे खून का एक-एक कतरा देश की सेवा में गया। गोष्ठी को राम कुमार मिश्रा,शिव सहाय सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, संजय गोस्वामी, मंजू मिश्रा, सरोजिनी अवस्थी, कोमल सिंह, शीला कश्यप अजीजुद्दीन, दीपक बाजपेई ने संबोधित किया।
