Lakhimpur Khiri News: मामूली विवाद में युवक ने की पिता की चाकू मारकर कर हत्या
Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में की घटना घर में बच्चों के बीच

Lakhimpur Khiri News: शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में की घटना घर में बच्चों के बीच चल रहे विवाद में युवक ने खोया आपा
चाकू के हमले में कटी पिता के हाथ की नस, चली गई जान
लखीमपुर, संवाददाता । शहर के मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता के हाथ की नस कट गई और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरे शाम हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
अधिकारियों द्वारा घटना की जांच
परिजनों के मुताबिक 52 वर्षीय राजीव कुमार अवस्थी का बेटा आकाश इराक में काम करता था। 31 जून को ही वह छुट्टी पर घर आया था। सोमवार की देर शाम अचानक आकाश के बड़े भाई की बेटी कौशिकी और उसकी बेटी आरू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आकाश के पिता राजीव कौशिकी का पक्ष लेकर दोनों लो समझा रहे थे। इसी बात से गुस्साए आकाश ने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। चाकू राजीव के हाथ में लगा। इससे उनकी नस कट गई। घर के अन्य सदस्य जब तक घायल राजीव को अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।
सबसे अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


