Lakhimpur Khiri News: जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, स्टाफ को दौड़ाया

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

Lakhimpur Khiri News: रविवार देर शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांप के काटने से एक युवक की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। युवक की मृत्यु के कारण आक्रोशित परिजन अस्पताल स्टाफ को दौड़ा दिए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच शुरू की।

जिला अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, स्टाफ को दौड़ाया

Lakhimpur Khiri News: ओयल। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सांप के काटने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी दिलीप का 27 वर्षीय पुत्र रंजीत सांप के काटने से अचेत हो गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को देखा तक नहीं और न ही उसे वैक्सीन दी गई।

समय पर इलाज न मिलने के कारण कुछ ही देर में रंजीत ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को दौड़ा लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सांप काटने वाले मरीजों का पहले सैंपल निकला जाता है। जब सांप के जहर की पुष्टि हो जाती है, तभी उसको वेक्सीन दी जाती है। कोई लापरवाही नहीं की गई। युवक का बीपी बहुत हाई था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।