गौरीफंटा बॉर्डर पर एक किलो चांदी बरामद, एक गिरफ्तार

Mar 02, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share Share
Follow Us on

Lakhimpur-khiri News - भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर तस्करी पर रोकथाम के प्रयासों के बावजूद तस्कर सक्रिय हैं। रविवार को एसएसबी ने गुजरात के ताम्रकर महेश भाई विरेनभाई को एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति दस्तावेज नहीं पेश कर सका और उसे कस्टम के हवाले किया गया।

गौरीफंटा बॉर्डर पर एक किलो चांदी बरामद, एक गिरफ्तार

पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर लाख प्रयासों के बाद भी तस्करी पर लगाम नही लग रही है। तस्करी रोकने के लिए बार्डर पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम सहित अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। बावजूद तस्कर इन सुरक्षा एजेसियों को धता बताते हुए माल को बार्डर पार कराने के प्रयास करते रहते है। रविवार को गुजरात के एक व्यक्ति को एसएसबी ने एक किलो चांदी के साथ पकड़ लिया। तस्कर को बरामद चांदी के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। गौरीफंटा बॉर्डर पर संचालित व्यापार एवं पारगमन चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक भारतीय नागरिक ताम्रकर महेश भाई विरेनभाई, निवासी राजकोट, गुजरात को करीब एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा है।

बरामद चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके सामान की जाँच बैगेज स्कैनर मशीन से की गई। स्कैनर की डिस्प्ले पर धातु की संदिग्ध वस्तु दिखने पर जब बैग खोलकर देखा, तो उसमें 1.0058 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। पकड़ा गया व्यक्ति इन आभूषणों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका। एसएसबी ने मौके पर ही जब्ती की कागजी कार्यवाही पूरी की और आरोपी को बरामद चांदी के साथ अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए कस्टम गौरीफंटा को सुपुर्द कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।