खुले में लटक रहे तार, बच्चों व राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा
Lakhimpur-khiri News - बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गई है। केबिलें ठीक से नहीं जोड़ी गईं, जिससे कई जगह तार लटक रहे हैं और सड़क पर बिछे हैं। स्थानीय निवासी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और...

बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बेतरतीब ढंग से डाली गई केबिलें न तो सुरक्षित की गईं और न ही ठीक से जोड़ी गईं। नतीजा यह कि कई जगह तार हवा में लटक रहे हैं तो कहीं सड़कों पर बिछे पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर का फायदा मिलने के बजाय उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के निवासी रामनरेश वर्मा ने कहा स्मार्ट मीटर लगाकर भी समस्या खत्म नहीं हुई, खुले तारों से खतरा और बढ़ गया है।
वहीं, मोहल्ला भारत भूषण कालोनी की रेखा देवी, कन्हैया लाल, राम शंकर तिवारी, राजेश गुप्ता, बालक राम, राम कुमार, दयाशंकर ने बताया कि बच्चों को तारों से बचाकर निकालना पड़ता है, लेकिन विभाग बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। कई बार शिकायतें करने के बावजूद विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। उल्टे एसडीओ का कहना है कि जिन्हें दिक्कत है, वे ठेकेदार से संपर्क करें। विभाग की इस उदासीनता से उपभोक्ताओं में आक्रोश है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




