
दूसरे दिन भी खेलकूद में दिखाया दम खम
Lakhimpur-khiri News - सिल्वर सिटी एकेडमी की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने खेलों का उद्घाटन किया। छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें खो-खो, स्पून रेस, और चेस प्रतियोगिताएं शामिल थीं। खेल-कूद को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
सिल्वर सिटी एकेडमी में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिवस ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित खेल मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र गिरि मोंटी ने खेल शुरू कराये। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक हरमोहन सिंह खुराना ने की। प्रधानाचार्य सचेंद्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेना चाहिए। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग का खिताब रेड व ग्रीन हाउस ने जीता, जबकि बालिका वर्ग में ब्लू हाउस विजेता रहा।

स्पून रेस में पहला स्थान अलहाज़, दूसरा स्थान मानवी यादव और तीसरा स्थान खुशी जायसवाल को मिला। क्रिकेट जूनियर बॉयज़ के फाइनल मुकाबले में रेड व ग्रीन हाउस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। जलेबी रेस में जीतेश प्रथम, ऋषिकेश द्वितीय और प्रशिव तृतीय रहे। चेस प्रतियोगिता के फाइनल में अराध्या शर्मा रेड हाउस और खदीजा ब्लू हाउस विजेता बनीं। दौड़ प्रतियोगिताओं में प्राइमरी बॉयज़ में 100 मीटर में प्रखर प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय और विशाल तृतीय रहे। जूनियर बॉयज़ में 110 मीटर हुई जिसमें दिव्यांशु राज प्रथम, जीतू यादव द्वितीय और दलजीत सिंह तृतीय रहे। सीनियर बॉयज़ में 100 मीटर हुई जिसमें अनुभव दीक्षित पहले,अमितेश बाजपेई दूसरे और रजनीश यादव तीसरे स्थान पर रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




