ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीदूसरे दिन ओडीओपी प्रदर्शनी में छाया रहा सन्नाटा

दूसरे दिन ओडीओपी प्रदर्शनी में छाया रहा सन्नाटा

शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से...

शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से...
1/ 2शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से...
शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से...
2/ 2शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से...
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSun, 19 Jan 2020 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजित ओडीओपी प्रदर्शनी में रविवार को दूसरे दिन दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। जिस मकसद से यह प्रदर्शनी लगाई गई। लाखों रुपया खर्च हुआ उस हिसाब से शहर के लोगों ने तवज्जो नहीं दी। यह आयोजन पूरी तरह से सरकारी बनकर रह गया।

रविवार होने के कारण सरकारी अफसर, कर्मचारी भी कम ही पहुंचे। कुछ स्टाल तो ऐसे पड़े रहे जिन पर कोई नजर ही नहीं आया। हालांकि रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने पहुंचकर स्टाल देखे।राजकीय इन्टर कालेज मैदान में आयोजित उद्यम समागम व एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी के दूसरे दिन औद्योगिक विषयों पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। रविवार को धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों को देखा। उन्होंने उद्यमियों की सराहना की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर स्टाल देखे। कार्यक्रम के आयोजन और तकनीकी सत्रों से सम्बन्धित संदीप गुप्ता, चंदन, सहायक निदेशक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान कानपुर भारत सरकार, प्रशांत, अरूण यादव, ललित उपाध्याय,राजीव नीलगिरि, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर, रामप्रकाश विश्वकर्मा, जिला समन्वयक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग आदि मौजूद रहे।रविवार को दूसरे दिन प्रदर्शनी में दोपहर बाद से ही सन्नाटा पसर गया। तमाम स्टाल खाली पड़े रहे। हालात यह रहे कि दूसरे दिन सुरक्षा व्यवस्था भी नजर नहीं आई। छुट्टा जानवर प्रदर्शनी में टहलते देखे गए। वहीं लोगों के बैठने के लिए जो कुर्सियां लगाई गई थी वह भी खाली पड़ी रहीं। मंच पर भी एक-दो लोगों के अलावा कोई नजर नहीं आया। बताते चलें कि मौसम की मार पहले से ही प्रदर्शनी पर नजर आ रही थी। शनिवार को पहले दिन तो अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे लेकिन रविवार का अवकाश होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी भी नहीं पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें