श्री दुर्गा मंदिर में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और कीर्तन
Lakhimpur-khiri News - कस्बे के दुर्गा मंदिर में श्री राधा-कृष्ण, शीतला माता और खाटू श्याम की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायिका तमन्ना त्यागी और अन्य गायकों ने श्रद्धालुओं को रात भर भजन सुनाकर भाव-विभोर किया। सुबह श्री श्याम भोग कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

कस्बे के दुर्गा मंदिर में श्री राधा-कृष्ण, शीतला माता और खाटू श्याम की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शुक्रवार रात श्री श्याम संकीर्तन किया गया। इसमें चुलकाना धाम के पुजारी देवेंद्र ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से अनुष्ठान सम्पन्न कराया। वहीं से आईं भजन गायिका तमन्ना त्यागी तथा कानपुर से आए सत्यम शर्मा और केवल शर्मा ने एक से एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को रात भर भाव-विभोर किया। शनिवार सुबह से श्री श्याम भोग कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य सेवादार पवन अग्रवाल, अशोक तिवारी, अशोक चौबिया हरिशंकर शर्मा, मोनू दीक्षित, टीटू, शिवा, नितिन चौबिया आदि सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


